उत्तर प्रदेश

प्रेमावती पीके वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

हरदोई : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा 5 अगस्त दिन बुधवार को जिलापंचायत भवन के हाल मे पर एक दिवसीय एकीकृत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके पूर्व प्रचार एवं कार्यक्रम का सन्देश प्रसारित करने के लिए प्रचार रथ को जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती प्रेमावती पीके वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो पुरे शहर मे अनाउंसमेंट और पम्पलेट वितरित किया जा रहा है।

इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को केंद्र सरकार के नए नीतिगत कानूनों, सामाजिक सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सीधी जानकारी देना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्र सरकार के ऐतिहासिक ‘विकसित भारत – जी राम जी (VB-G RAM G) कानून, 2025’ और ‘नशामुक्त भारत अभियान’ को मुख्य विषय बनाकर आमजन को जागरूक किया जाएगा।महत्वपूर्ण विषयों पर होगी

विस्तृत चर्चा कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाली गोष्ठी में विषय विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीण रोजगार गारंटी के नए ढांचे ‘जी राम जी कानून, 2025’ के आर्थिक व सामाजिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अंतर्गत ग्रामीणों को 100 दिन के स्थान पर मिलने वाले 125 दिन के रोजगार, पारदर्शी डिजिटल प्रणाली तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण जैसे विभिन्न तकनीकी व नीतिगत बदलावों से अवगत कराया जाएगा। साथ ही, समाज को व्यसनमुक्त बनाने और युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत विशेष सत्र चलाया जाएगा।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र होगा,ग्रामीणों और स्थानीय युवाओं को जोड़ने के लिए मौके पर प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके विजेताओं को ब्यूरो द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय संचार ब्यूरो के पंजीकृत लोक कलाकारों द्वारा ‘विकसित भारत’ के विजन और नशामुक्ति के संदेश पर आधारित मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां की जाएंगी।

इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रेमावती पीके वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, हरदोई व विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष सिंह, उपायुक्त, श्रम एवं रोजगार विभाग, हरदोई रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button