
देहरादून : वाहन चोरी की अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 11 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों की पहले रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के बाद वाहनों को जंगल में छिपाकर वह हरिद्वार लौट जाता था।
पुलिस ने करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान की और महाराणा प्रताप चौक के पास से उसे चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने महंगे शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करने की बात कबूल की है। बरामद वाहनों में कुछ वाहन रायपुर, नेहरू कॉलोनी और डालनवाला क्षेत्र से चोरी किए गए थे।



