उत्तराखंडगढ़वाल

गंगा स्नान के दौरान चार कावड़िया डूबे, तलाश जारी।

हरिद्वार : ज्वालापुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान के दौरान चार नाबालिग कांवड़ यात्री डूब गए। सभी की उम्र 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से करीब 17 कांवड़ यात्रियों का दल गंगाजल लेने हरिद्वार आया था। वापसी से पहले सभी श्रद्धालु ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान कर रहे थे। इस दौरान चार किशोर गहरे गड्ढे में चले गए और पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगनहर में सिल्ट की मात्रा बढ़ गई थी।

इसी वजह से नहर का प्रवाह बंद किया गया था, लेकिन विभिन्न स्थानों पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरा हुआ था। स्नान के दौरान चारों किशोर ऐसे ही एक गड्ढे में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से बंद या प्रतिबंधित जलधाराओं में स्नान न करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button