
मसूरी : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मसूरी तहसील पर जोरदार प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी मसूरी नन्दन कुमार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें शहीद स्थल से जलूस निकालकर माल रोड़ से निकलते हुए उपजिलाधिकारी मसूरी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर आंगनवाडी ,आशाओं ,सीटू का स्थानीय निकायों में श्रमिकों के शोषण व उन्हें सेवा से निकालने खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है।
इस अवसर पर जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित ,सचिव मण्डल सदस्य लेखराज ,बिक्रम सिं ह ,भगवान सिंह बैसाख सिंह ,ममता नेगी ,जयश्री ,सुनीता ,मंजू पुण्डीर ,शोभा ,मीना नेगी ,गीता ,सरस्वती ,प्रमिला ,दीपा धीमान,स्वाति ,मंजू ,विजय कुमार ,खुशहाल सिंह जितेन्द्र कैंतुरा ,राजेन्द्र चौहान ,विजय कण्डारी ,खुशहाल सिंह , गम्भीर सिं ,सुनीता सेमवाल ,शैल यहुन्हा ,संगीता भण्डारी ,सुधा कण्डारी ,रामप्यारी ,बन्दन ,गुढ्ढी ,राजेश्वरी ,आरती ,रावत ,शिक्षा ,सुनीता ,सुलोचना आदि बड़ी संख्या लोग शामिल थे ।

