उत्तराखंडदेहरादून

IMA पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान।

देहरादून : रुट डाइवर्ट प्लॉन?

दिनांक 06/06/2026 /09/06/2026 एवं 11/06/2026 को IMA पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान*

उक्त पासिंग आउट परेड के दौरान निम्न तिथियों को निम्न समय में यातायात डायवर्ट रहेगा।

* दिनांक 06/06/2026 को समय प्रातः 05.00 से 10.00 बजे तक*

* दिनांक 09/06/2026 को समय प्रातः 05:00 से 10:00 बजे तक*

* दिनांक 11/06/2026 को समय प्रातः 05:00 से 11:30 बजे तक*

*नोटः-* उक्त डायवर्ट समय को यातायात दबाव के अनुसार घटाया / बढाया जा सकता है।

*यातायात प्लान* –

*1*- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा, तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।

*2*- बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघडवाला तिराहा से मिठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जायेगा।

*3*- प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक / मिट्ठी बेरी होते हुए शिमला बाईपास रोड से निरंजनपुर मण्डी से शहर की ओर भेजा जायेगा, एवं विशेष परिस्थिति में प्रेमनगर से आने वाले यातायात को एमटी सेक्शन गेट से आईएमए के अन्दर से रांघडवाला की ओर भेजा जायेगा।

*4*- सेलाकुई / भाऊवाला से आने वाले समस्त भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव से शहर की ओर भेजा जायेगा।

*5*- देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा।

*नोट*- देहरादून की समस्त जनता से अपील है की यातायात पुलिस द्वारा दिये गये डायवर्ट रूटों का प्रयोग कर देहरादून पुलिस का सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button