उत्तराखंडगढ़वाल

पहाड़ी से हुई अचानक पत्थरों की बारिश, घोड़ा संचालक की मौत।

केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा हेलीपैड के पास ऊपरी पहाड़ी से अचानक पत्थरों की बारिश हुई और देखते ही देखते एक युवा घोड़ा संचालक की जिंदगी खत्म हो गई।

घटना में 23 वर्षीय देवेश सिंह, निवासी बड़ासू (रुद्रप्रयाग) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजस्थान निवासी यात्री विष्णु गंभीर घायल हो गया।

हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्रों की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

लगातार खराब मौसम और पहाड़ों से गिर रहे पत्थर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा खतरा बने हुए हैं। प्रशासन ने यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button