
देहरादून : संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा, देहरादून के निर्देशानुसार आज दिनांक 12/05/2026 को इंटरसेप्टर दल देहरादून द्वारा सहस्त्रधारा हेलीपैड क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान अन्य राज्यों से पंजीकृत वाहनों द्वारा All India Tourist Permit (AITP) की शर्तों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि कुछ वाहन स्वामियों द्वारा परमिट शर्तों के विपरीत होटल, रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थानों से सवारियों को लाने-ले जाने का कार्य किया जा रहा था, जो AITP नियमों/शर्तों का उल्लंघन है।
कार्रवाई के दौरान कुल 05 वाहनों को सीज किया गया। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि ए.आई.टी.पी. परमिट का उद्देश्य निर्धारित नियमों के अनुसार परिवहन संचालन है, जबकि नियमों के विरुद्ध स्थानीय स्तर पर सवारी ढोना एवं अनधिकृत संचालन गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
इस अभियान में वाहनों के दस्तावेज, परमिट शर्तें, संचालन की प्रकृति एवं वाहन उपयोग की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सीज/चालान की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में शामिल टीम:
परिवहन कर अधिकारी श्वेता रौथाण, टीएआई मोहर सिंह, अमित, नवीन, प्रवर्तन चालक धरम सिंह एवं पीआरडी कुलदीप शामिल रहे।



