
देहरादून : कावली रोड क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार लोडेड ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।



