उत्तर प्रदेश

समाजसेवी जयसिंह शर्मा को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। खेकड़ा क्षेत्र स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां के प्रबन्धक व सुप्रसिद्ध समाजसेवी पंड़ित जयसिंह शर्मा जी की तेरहवीं मवीकलां के दा हरी कैसल बैंकट हॉल में आयोजित की गयी। पंड़ित जयसिंह शर्मा जी की तेरहवीं में धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक, राजनैतिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हजारों लोगों ने शिरकत की। समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित लोगों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करके स्वर्गीय पंड़ित जयसिंह शर्मा जी के बड़े पुत्र व ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां के प्रधानाचार्य पंड़ित ब्रिजेश कुमार शर्मा के सिर पगड़ी बॉंधकर उनको परिवार का मुखिया नियुक्त किया। इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने पंड़ित जयसिंह शर्मा जी के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि पंड़ित जयसिंह शर्मा जी का निधन हमारे और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना सम्भव नही है। इसके उपरान्त सभी ने दो मिनट का मौन रखकर परमपिता परमेश्वर से पंड़ित जयसिंह शर्मा जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र के सम्मुख पुष्प चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पंड़ित जयसिंह शर्मा जी के छोटे पुत्र पंड़ित देवदत्त शर्मा, भतीजे धनपाल शर्मा और राकेश शर्मा, बागपत विधायक योगेश धामा, पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर कुलदीप उज्जवल, राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर जगपाल तेवतिया, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी, तीन सौ साठ सर्व खाप चौधरी नरेश शर्मा, चौरासी देशखाप चौधरी सुभाष शर्मा, बागपत जिला जाट सभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र धामा, बागपत शुगर मिल के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, एम एम डिग्री कॉलेज खेकड़ा के प्राचार्य सुनील कुमार, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बागपत के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा खेकड़ा, शिक्षक रवि शंकर शर्मा पाली, सतवीर सिंह मवीकला, सुशील शर्मा मवीकला, प्रवीन धामा, सतीश कौशिक बसी, एडवोकेट मनोज आर्य टटीरी, संत कुमार धामा हसनपुर मसूरी, राधेश्याम शर्मा बागपत, रामकुमार शर्मा घिटोरा, वीरेंद्र यादव गौना, जयभगवान शास्त्री निबाली, नवीन प्रधान हसनपुर मसूरी, पवन शर्मा हसनपुर मसूरी, दिनेश शर्मा हसनपुर मसूरी, पंड़ित जयसिंह शर्मा जी के पौत्र सुरेश शर्मा, उज्जवल पाराशर, आरव पाराशर सहित हजारों की संख्या में परिजन व शुभचिंतक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button