Blogउत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

8 साल की मासूम से दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

फर्रुखाबाद : थाना कमालगंज क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बच्ची (8) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने रुपयों का लालच देकर दुष्कर्म किया है.बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

परिजनों के मुताबिक, थाना कमालगंज के एक गांव की रहने वाली मासूम (8) शुक्रवार को एक कार्यक्रम में गई थी. आरोप है कि इस दौरान गांव का रहने वाला युवक रुपये का लालच देकर बच्ची को दूर एक झोपड़ी में ले गया. आरोप कि युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. खून से लथपथ बच्ची रोते हुए घर पहुंची।

मासूम ने घटना की जानकारी मां को दी. जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाना कमलागंज पहुंचे. पुलिस ने बच्ची को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जिसके बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए को महिला जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही तत्काल एसपी आरती सिंह महिला जिला अस्पताल पहुंचीं और परिजनों से घटना की जानकारी ली. इस दौरान एसपी ने परिजनों को आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया. एसपी ने बताया कि पुलिस को एक नाबालिग बच्ची (8) के साथ गलत काम किये जाने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है. पुलिस की टीमें लगा दी गईं हैं. जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाएगी. अन्य वैधानिक करवाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button