उत्तराखंडगढ़वाल

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार : भगवानपुर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, आरोप है कि तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, छात्रा के बदहवाश स्थिति में पाए जाने पर परिजन उसे पुलिस के पास ले गए। प्रकरण में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार भगवानपुर क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत नाबालिग छात्रा के परिजन सोमवार को उसे लेकर भगवानपुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दो दिन पहले तीन युवकों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तहरीर में एक अन्य छात्र पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

परिजनों के अनुसार छात्रा की तबीयत खराब और मानसिक स्थिति ठीक न होने पर उन्हें संदेह हुआ। पूछताछ करने पर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में दानिश निवासी छिदबना (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश), शोयब और अमन निवासी भगवानपुर तथा आजम निवासी मंगलौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button