उत्तराखंडदेहरादून

तीन दिन से लापता एक महिला की खंडहर में मिली लाश।

देहरादून : राजधानी देहरादून में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है.चूना भट्ठा के पास एक महिला का शव मिला है. चूना भट्ठा के पुराने खंडहर के अंदर महिला का जो शव मिला है, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई होगी।
देहरादून में महिला का शव मिलने से सनसनी: महिला का शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचा. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस मृत महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. ये घटना देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र की है. मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।
एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे: पुलिस का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है. महिला का शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में दशहत का माहौल. एसपी सिटी के साथ ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए है।
महिला की उम्र 30 से 32 साल: महिला का शव जहां मिला है वो इलाका देहात पुलिस के अंतर्गत आता है. मौके पर एसपी देहात जया बलूनी, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल पहुंचे हैं. पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 30 से 32 साल लग रही है।

5 दिन में 3 महिलाओं की हत्या हुई थी: बताते चलें कि देहरादून में जनवरी के अंदर और फरवरी की शुरुआत में 5 दिन के अंदर 3 महिलाओं का मर्डर हो चुका है. सबसे पहले 29 जनवरी को विकासनगर इलाके में 18 साल की छात्रा की निर्मम हत्या हुई थी. हत्यारे ने छात्रा की उंगलियां, नाक और गला काट दिया था. इसके बाद भारी पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया था।

31 जनवरी को ऋषिकेश के शिवाजी नगर की गली नंबर 16 में घर में अकेली रहने वाली एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे. लोगों ने हमलावरों को भागते देखा था. पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया. महिला पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर की रहने वाली थी. फिलहाल वो ऋषिकेश शिवाजी नगर में किराए पर रहती थी. हालांकि बाद में आरोपी गिरफ्तार हो गया था।
2 फरवरी को देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या कर दी गई थी. हत्या आरोपी ने युवती की गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी. बाहर एक युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया. इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button