उत्तर प्रदेशक्राइम

चाची को भतीजे ने उतारा मौत के घाट, गांव में पसरा सन्नाटा।

मेरठ : हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर में 32 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप मृतका के भतीजे पर लगा है. मृतका का एक 6 महीने का मासूम बच्चा भी है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस केस की तहकीकात में जुट गई है.बता दें कि हत्यारोपी शिवा की उम्र अभी 18 वर्ष है. और जुलाई महीने में ही शिवा की मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. उसके बाद से शिव तनाव में चल रहा था. इस दौरान वो चाची के व्यवहार से भी दुखी था.सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि चाची की हत्या के बाद हत्यारोपी ने मवाना थाने में पहुंच कर सरेंडर कर दिया है।

सीओ के मुताबिक हत्यारोपी का कहना है कि आए दिन उसकी चाची, छोटी-छोटी बात पर लड़ती-झगड़ती थी, जिससे घर का माहौल भी खराब रहता था. चाची से कहासुनी से तंग आकर तमंचे से गोली मारकर उसने हत्या की. आरोपी ने पुलिस को एक तमंचा और एक खाली खोखा कारतूस का भी सौंपा है. सीओ ने बताया कि पुलिस अभी और भी पड़ताल कर रही है।

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर में आज सुबह जब सभी लोग अपने रोजमर्रा के कार्य में व्यस्त थे. इसी दौरान एक घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद ग्रामीण घटना स्थल पर दौड़कर पहुंचे.लोगों ने देखा कि घर में 32 वर्षीय महिला पूजा मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. इस दौरान घर से मित्रता के भतीजे शिवा को कुछ लोगों ने भागते देख।

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका की पहचान पूजा (उम्र 32 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र त्यागी के रूप में हुई है.हादसे की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस हड़ताल में जुट गई है. पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस पड़ताल में जुटी है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना के पीछे आखिर क्या वजह है. इस बारे में अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. मृतका पूजा का 6 महीने का मासूम बच्चा भी है. मृतका के पति धर्मेंद्र त्यागी खुद भी नहीं समझ पा रहे कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।

हस्तिनापुर थाना पुलिस के अलावा मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ मवाना पंकज लवानिया भी घटना स्थल पर पहुंचे. बता दें कि मृतका संयुक्त परिवार में रहती रहती थी।

घर में पूजा के पति धर्मेंद्र त्यागी के अलावा सास-ससुर, आरोपी भतीजा, उसका एक भाई भी रहता है. मृतका के पति धर्मेंद्र खेती-किसानी के साथ साथ मजदूरी भी करते है।

सीओ पंकज ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. दो टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. हत्यारोपी शिवा अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा है. उसके पिता 2 दिन पहले ही छुट्टी पूरी होने के बाद वापस गए हैं. आरोपीे शिव के पिता और मृतका के जेठ भी नौकरी करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button