उत्तराखंडदेहरादून

नगर निगम द्वारा टैक्स पर ब्याज वसूलने को लेकर व्यापारियों में रोष।

नगर निगम उड़ा रहा है आदेश की धज्जियां।

देहरादून : दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के मुख्यालय में एक बैठकआयोजित हुई, जिसमे व्यापारियों द्वारा अध्यक्ष पंकज मैसोंन को अवगत करवाया गया कि, नगर निगम द्वारा संपत्ति पर लगने वाले टैक्स पर ब्याज वसूला जा रहा है।

बीते 8-9 माह पूर्व दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमंडल ने निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा एवं नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा था, जिसमे व्यापारियों ने यह माँग की थी कि, व्यापारियों पर लगने वाले ब्याज को माफ़ किया जाये।

जिसके आदेश बोर्ड बैठक में पारित हुए थे कि, ब्याज नहीं लिया जाएगा, लेकिन बोर्ड बैठक के निर्णय को ना मानते हुए नगर निगम द्वारा अभी भी संपत्ति पर लगने वाले टैक्स पर धड़ल्ले से ब्याज वसूला जा रहा है।जो कि, बहुत ही निंदनीय है।

व्यापार मंडल के संरक्षक सुशील अग्रवाल ने बताया कि, व्यापारियों से टैक्स पर जितना भी ब्याज वसूला गया है, उसको वापिस किया जाना चाहिए। साथ ही जो भी अब टैक्स जमा करा रहा है, उसके ऊपर ब्याज ना लगाया जाए। इसके संबंध में जल्द ही दून वैली

महानगर उद्योग व्यापार मण्डल नगर आयुक्त से मुलाकात करेगा और अगर उनके द्वारा जल्द ही इसका समाधान नहीं किया गया तो सभी व्यापारी एक जुट होकर आंदोलन को बाध्य होंगे।

इस बैठक में अध्यक्ष पंकज मैसोंन, महामंत्री पंकज डिढ़ान, संरक्षक रवि मल्होत्रा, वरिष्ठ उपहद्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश वीरमानी, विनीत मिश्रा, रोहित बहल, जसपाल खंडूजा, ज्योतिनरूला, युवा मनन आनंद, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, मनीष फुलारा, अशोक अग्रवाल, मनीष कुलेथा, हरमीत जयसवाल, राकेश किशोर गुप्ता, विनय नागपाल, मोहित मेहता, सुमित कोहली, नरेंद्र छाबड़ा अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button