उत्तराखंडदेश-विदेशदेहरादून

दुबई कनेक्शन पर कानूनी शिकंजा, रोशन रतूड़ी के खिलाफ दून में मुकदमा दर्ज।

देहरादून : बड़ी खबर सामने आई है, जहां दुबई में रहने वाले कथित “अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी” रोशन रतूड़ी पर IT एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली की शिकायत पर हुई है।

शिकायत के अनुसार, रोशन रतूड़ी पर आरोप है कि वह दुबई में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए उत्तराखंड के संवेदनशील मुद्दों पर लगातार बयानबाजी कर रहे थे, जिससे सामाजिक तनाव बढ़ रहा था। आरोप यह भी है कि वह कई मामलों में बिना तथ्यों के लाइव आकर भड़काऊ और विवादित बातें करते पाए गए।

शिकायत में कहा गया है कि रतूड़ी खुद को “अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी” बताकर हर छोटे-बड़े मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हैं—चाहे वह सरकारी गड़बड़ी हो, महिला उत्पीड़न या अन्य आपराधिक घटनाएं। लेकिन उनके दावों और तथ्यों के बीच लगातार विरोधाभास सामने आ रहा है।

मामले में यह भी सवाल उठाए गए हैं कि रतूड़ी की विदेश से लगातार सक्रियता और भारत आना-जाना किस फंड से संचालित होता है। आरोप है कि वे उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों के नाम पर लोगों से संपर्क बनाकर क्राउड फंडिंग करते हैं, जिसकी पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अधिवक्ता संदीप मोहन चमोली ने साफ कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से रोशन रतूड़ी को नहीं जानते, लेकिन उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक और निराधार टिप्पणियों के चलते पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

देहरादून पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में इस केस में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button