उत्तर प्रदेशराजनीति

बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक अभिषेक द्विवेदी ने थामा बसपा का दामन।

हरदोई : बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के सत्तारखेड़ा में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व महाविद्यालयीन प्रमुख, बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक और विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग अवध प्रांत के पूर्व युवा प्रमुख अभिषेक द्विवेदी ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और जिलाध्यक्ष सूर्यकांत निराला मौजूद रहे।

अभिषेक द्विवेदी लंबे समय से हिंदुत्ववादी संगठनों से जुड़े रहे हैं उनके पिता मिथिलेश द्विवेदी विश्व हिंदू परिषद के पूर्व हरदोई नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। छात्र जीवन से ही अभिषेक सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं, इसलिए उनके इस फैसले को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button