

डालनवाला : कोतवाली डालनवाला पर वादी हेम भट्ट पुत्र स्व0 जगदीश चन्द्र भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार जयभारत टीवी, निवासी- शान्ति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड, जनपद देहरादून द्वारा तहरीर दी गयी।
आज दिनांक 06/02/2026 को अपने ऑफिस जय भारत टीवी कॉन्वेंट रोड से घर को जाते समय एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स सड़क पर स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों द्वारा उनकी मोटर साईकिल को ओवरटेक कर रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर न्यूज चलाने पर धमकी दी गयी है, जिस पर कोतवाली डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0- 26/2026 धारा-126(2),115(2),352,351(3) BNS पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना उ0नि0 नरेन्द्र कोटियाल चौकी प्रभारी आराघर द्वारा की जा रही है।
अज्ञात व्यक्तियों की तलाश हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटजो को चेक किया जा रहा है। जल्द ही घटना में शामिल लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।



