उत्तराखंडदेहरादून

महिला मोर्चा ने की केंद्रीय बजट पर मंडल चौपाल आयोजित।

रायपुर : महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन सिंह द्वारा तपोवन मंडल में ग्राम प्रधान सुनीता थापा के निवास स्थान पर बजट की चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ वक्ता के रूप में केंद्रीय बजट को महिलाओं के साथ सांझा किया गया।

विधायक ने कहा परित बजट में महिलाओं के लिए बहुत से प्रावधान रखे गए है, महिलाओं के लिए शी मार्ट एवं प्रत्येक जिले में हॉस्टल खोलने की व्यवस्था की गई है, महिला सशक्तिकरण के बहुत से प्रावधान भी रखे गए है।

रक्षा बजट में 15% की बढ़ोतरी की गई इस पारित बजट से सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिलेगा महिलाओं का विशेष कर खास ध्यान रखा गया है, बजट चौपाल में प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में तपोवन की मंडल अध्यक्ष बीना पवार, पार्षद विमला गॉड, मीनाक्षी गोदयाल, प्रियंका सैनी, प्रवीण सहित दर्जनों क्षेत्र वासियों ने भी बजट चौपाल में प्रतिभा किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button