
देहरादून : संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा , देहरादून डॉक्टर अनीता चमोला के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक अवैध कार रेंटल संस्थान पर छापा मारा गया।
उक्त संस्थान की शिकायत कार्यालय को प्राप्त हुई थी। इस संबंध में मुस्कान होटल के सामने वाली गली निकट आईएसबीटी स्थित बाबा कार रेंटल पर पंकज श्रीवास्तव और उनकी टीम द्वारा छापेमारी की गई।
इस छापेमारी के दौरान कॉन्ट्रैक्ट पर दिए जाने वाले निजी वाहन के संबंध में प्रपत्र, तीन वाहनों की चाबियां तथा अन्य कागजात अग्रेतर कार्रवाई हेतु जप्त किए गए।
संबंधित बाबा रेंटल के उपस्थित व्यक्तियों द्वारा कार रेंटल की अनुज्ञा पत्र एवं अन्य विधिक अनुज्ञव्क्तियों के विषय में कोई जानकारी मौके पर उपलब्ध नहीं कराई गई ।
फलतः नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अग्रतार जांच हेतु, उन्हें अपना पक्ष रखने तथा लाइसेंस यदि हो तो दिखाने के लिए कार्यालय बुलाया गया।आगे भी इस संबंध में अवैध रेंटल संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



