NAPSR के “प्रोजेक्ट मुस्कान” से 500 परिवार मनाएंगे दीवाली।

देहरादून : नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR) इस साल 19 अक्टूबर को मनाएगा “प्रोजेक्ट मुस्कान” राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान के अनुसार एनएपीएसआर द्वारा विगत आठ वर्षों से निर्धन,आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमन्द परिवारों के लिए दीवाली पर फल, मिठाई दीये,तेल,कपड़े,खाद्य सामग्रीऔर दीवाली का शगुन इत्यादि सामग्री बांटी जाती है ताकि धन के अभाव मे कोई परिवार दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे ।
एनएपीएसआर द्वारा इस साल अपने नौवें प्रोजेक्ट मुस्कान का सफल आयोजन 19 अक्टूबर को किया रहा है । जिसके माध्यम से लगभग 500 से अधिक निर्धन,आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमन्द परिवारों को भाईचारे के त्यौहार दीवाली के अवसर पर यह सामग्री वितरित की जायेगी ,इस बार छोटी दीवाली को प्रोजेक्ट मुस्कान की यात्रा सहस्त्रधारा रोड़ स्थित नालापानी चौक से शुरू होकर चुना भट्टा,रफैल होम से होते हुए मलिन बस्ती में जाकर समाप्त होगी और हमेशा की तरह एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान द्वारा बड़ी दीवाली को सड़क किनारे रहने वाले परिवारों को प्रोजेक्ट मुस्कान का लाभ दिया जाएगा । जिसके लिए आज एनएपीएसआर के रायपुर स्थित बुक बैंक मे एक बैठक का आयोजन किया गया और सर्वसम्मति से इस बार भी प्रोजेक्ट मुस्कान मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया ।
बैठक मे एनएपीएसआर सहयोगी स्वाति मल्होत्रा राणा, मोना कोटला, रितिका चिटकारा, शिवानी जोशी,अफसाना सुल्तान,कविता खान,कावेरी सिंह,आलियाह खान, शिव सकलानी,ईशान खान, आर्यन चिटकारा, व कार्तिके कोटला शामिल रहे ।



