
देहरादून : इन्दिरा मार्केट रि- डैवलपमैंट प्लान को शुरू करने की मांग को आज प्रभावितों एवं सीपीएम ,सीआईटीयू ने रि- डैवलपमैंट के महाप्रबंधक अमन सैनी का घेराव कर ठप्प पड़े काम पर रोष व्यक्त किया तथा कम्पनी निदेशक उपाध्यक्ष एमडीडीए ,मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया तथा जल्द से जल्द रि- डैवलपमैंट का कार्य शुरू कर जल्द से जल्द प्रभावितों को शिफ्ट करने की मांग की।
इस अवसरपर उपस्थित लोगों ने तमाम स्तर पर हो रही लापरवाही पर रोष व्यक्त किया तथा कहा सरकार एवं एमडीडीए तथा कम्पनी को गैरजिम्मेदार ठहराया ।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा मुख्यमंत्री के उदघाटन के बावजूद भी कार्य डेढ़ साल से भी अधिक बिलम्ब हो गया है ,सरकार एवंम एमडीडीए से विश्वास उठ रहा है।
सैनी अविलंब कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया ।इस अवसर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली ,पार्टी जिला सचिव राजेन्द्र पुरोहित ,देहरादून सचिव अनन्त आकाश ,सीआईटीयू अध्यक्ष किशन गुनियाल ,एस एस नेगी ,जेएमएस महामंत्री दमयन्ती नेगी ,यूनियन उपाध्यक्ष अशोक सचदेवा ,सचिव अनिल श्रीवास्तव ,मुमताज ,इमरान बिजय ,आजम ,मेहरबान ,टींकू ,दयाकृष्ण ,मामचन्द ,अनिल,कुक्कू आदि बड़ी संख्या में प्रभावित शामिल थे।


