
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा ने उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया।
मुख्यमंत्री ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दिए गए इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मेंनाली, बैंक ऑफ बड़ौदा के जी.एम. प्रतीक अग्निहोत्री, डीजीएम एस.पी.एस. तोमर तथा रीजनल हेड अरविंद जोशी उपस्थित रहे।


