
देहरादून : आज मेयर नगरनिगम सौरभ थपलियाल द्वारा कालिन्दी एन्क्लेव कांवली नगरनिगम वार्ड 42 में बहुउद्देश्यीय पार्क का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया, मेयर पार्षद संजय सिंघल एवं पार्षद रेणु घेल उपस्थित थी, बाद को मेयर पार्षद संजय सिंघल एवं रेणु घेल का सोसायटी द्वारा बेहतरीन कार्य के लिऐ सम्मान किया गया।
कार्यक्रम सामुदायिक भवन कालिन्दी एन्क्लेव में सोसायटी अध्यक्ष सुभाष डण्डरियालजी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा है कि नगरनिगम देहरादून में उन्होंने अल्प कार्यकाल में देहरादून की समस्याओं पर प्रभावी हस्तक्षेप किया, जिससे देहरादून की विभिन्न समस्याऐं हल हुई जैसे समय पर छिड़काव फौगिंग के कारण डेंगू जैसी संक्रमणीय बीमारी पर नियन्त्रण पाया गया पहली बार निकासियों नदी नालों की समय पर सफाई के परिणामस्वरूप बाढ़ एवं शहर में जलभराव की समस्याओं पर नियन्त्रण पाया गया।
देहरादून में नगरनिगम द्वारा अब तक 70 हजार पौधों का वृक्षारोपण किया, नगरनिगम की बड़ी मात्रा में कब्जाई भूमि वापस लाने का कार्य किया ।उन्होंने कहा इसके अलावा शहर की साफ सफाई ,कूड़ा निस्तारण एवं यातायात व्यवस्था सुधारने की उनकी प्राथमिकता रही है, नगरनिगम के कार्यों में पारदर्शिता एवं आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिऐ वे निरन्तर प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कालिन्दीवासियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के हल करने का आश्वासन दिया ।
इससे पूर्व कालिन्दी एन्क्लेव आने पर सोसायटी सदस्यों ने उनका स्वागत किया तत्पश्चात उनके करकमलों द्वारा पार्क का लोकार्पण के बाद उन्होंने संगध पौधा केन्द्र उत्तराखण्ड निदेशक डा नृपेंद्र चौहान के साथ पार्क में टिम्बर पौधे का रोपण किया ।श्री चौहान ने मेयर साहब को भरोसा दिलाया जब भी वे केन्द्र औषधी य पौधों के वृक्षारोपण हेतु मांग करेंगे निश्चित तौर पर नगरनिगम को पौधे उपलब्ध कराये जायेंगे ।
इस अवसर कालिन्दी एन्क्लेव की निकासी तथा सुरक्षा व्यवस्था पर सदस्यों ने अपनी बात रखते समाधान का अनुरोध किया गया ।
सभा में अर्जुन त्यागी, प्रो प्रदीप सिंह,अ डा आर एन शर्मा ,डा मुकेश गोयल ,ई डि डि डालाकोटी, प्रदीप गोयल ,सुभाष वर्मा ,राजीव बजाज ,डा नीरजा बजाज ,पि के अग्रवाल ,रामपद जाना ,देवेन्द्र भास्कर ,एस पी कुकरेती ,जे के सिंह ,एम एन पराशर ,रूपा त्रिपाठी ,प्रवीण शर्मा ,ब्रह्मनन्द नौंगाई ,प्रभाकर गुप्ता ,रवि सडाना,डा श्रुति शर्मा ,एस पी त्यागी ,ए के सिंह ,एस एन सिंह,रवि सडाना ,अशोक गर्ग ,डा मित्तल। नैनसुख वर्मा ,बि के अग्रवाल ,विप्लव ,अमित कुमार ,बबिता गुप्ता ,शिक्षारानि ,सुरेन्द्र घेल आदि बड़ि संख्या में सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन सचिव अनन्त आकाश ने किया ।



