उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर विभिन्न मुद्दों को लेकर जोशी ने की प्रेस वार्ता।

देहरादून : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रवक्ता भुवन भास्कर जोशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला किया, जिसमें जोशी कहा है कि उत्तराखंड राज्य को बने हुए 23 वर्ष हो गए परंतु राज्य में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है, भारतीय जनता पार्टी का बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा भी जुमला साबित हुआ है।

उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी की हत्या हो, मणिपुर में बेटियों के साथ की घटना हो, दिल्ली में पहलवान बेटियों के साथ की घटना हो, कानपुर में मां बेटी को जिंदा जलाने जैसी जगन्य घटनाओं में परिजनों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया, और वह दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।

राज्य में प्रत्येक परिवार से एक फौजी है, लेकिन मोदी सरकार द्वारा उसे भी अग्निवीर बनाकर पहाड़ के नौजवानों के साथ धोखा कर, देश के लिए सेवा देने वाले नौजवानों के सपने को भी जुमला बना दिया है, मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का बदा किया था वह भी जुमला साबित हुआ है, देश का सबसे बड़ा किसानों का आंदोलन जिसमें 700 किसानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, किसानों के परिजनों को आज तक सरकार द्वारा ना कोई मुआवजा न कोई सम्मान दिया गया है।

देहरादून के डोईवाला में आंदोलन पर बैठे किसानों को समाजवादी पार्टी पूर्ण रूप से समर्थन करती है, सत्ता की पावर दिखाते हुए प्रेमचंद अग्रवाल जनता को बीच सड़क पर पीट रहे हैं, यही है शहीदों के सपनों का उत्तराखंड। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (मुस्लिम) की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा इन्हीं का दामन हुआ है, एक पत्रकार ने उत्तर प्रदेश की सरकार में मंत्री गुलाबो देवी से सवाल पूछा तो उसे जेल भेज दिया गया।

जोशी ने कहा है कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बहुत लगाव है और हमेशा रहेगा क्योंकि डिंपल यादव उत्तराखंड की बेटी हैं और दोनों को ही उत्तराखंड से भावनात्मक लगाव है, अखिलेश यादव और डिंपल यादव के निर्देश पर ही जोशी को स्पेशल उत्तराखंड में लगाया गया है ताकि पार्टी को मजबूती प्रदान कर सकें, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में भ्रमण किया है।

इस दौरान हेमा बोरा प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड, गुलफाम अली रा. स. अल्पसंख्यक सभा, आलोक राय पूर्व जिला अध्यक्ष, साहिल खान, ज्योत्सना रावत महिला सभा की जिला अध्यक्ष, गुड्डी चौधरी महानगर अध्यक्ष, मधु राजपूत, कुसुम चौधरी, हारुन सलमानी, रविंद्र नेगी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव, नीरज यादव पुष्कर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button