उत्तराखंडदेहरादून

नगरनिगम में सुनवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

बस्ती बचाओ आन्दोलन के माध्यम से 16 को नगर निगम में होगा प्रदर्शन।

देहरादून : नगरनिगम में बस्तियों में भेजे गये नोटिसों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मेयर निगम सौरभ थपलियाल से बस्ती बचाओ आन्दोलन उत्तराखण्ड देहरादून के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की तथा उन्हें नगरनिगम में भेजे गये नोटिसों की निष्पक्षता पर सवाल उठाये तथा उनसे अनुरोध किया कि वे उक्त सन्दर्भ में न्यायोचित कार्यवाही कर निष्पक्षता के साथ जांच करवाएं क्योंकि अपर नगर आयुक्त ने 846 नोटिसों में 659 को नोटिसधारियों को अवैध घोषित किया है ,जबकि अधिकांश लोगों नगरनिगम अपने वांक्षित दस्तावेज जमा करवाये हैं ।

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में बस्ती बचाओ आन्दोलन की ओर से एडवोकेट योगेश पचोलिया आदि ने उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखकर नगरनिगम एवं देहरादून प्रशासन द्वारा बस्तियों में चुन चुन कर गरीबों को नोटिस भेजे गये तथा बड़े एवं प्रभावशाली लोगों एवं सरकारी भवनों जिनमें विधानसभा भी शामिल को छोड़ा गया ।कोर्ट बस्ती बचाओ आन्दोलन की सुनवाई अगली तिथि पर करेगा ।

नगरनिगम मेयर प्रतिनिधि मण्डल को आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया ।प्रतिनिधि मण्डल में संयोजक अनन्त आकाश, लेखराज ,भगवन्त पयाल ,रविंद्र नौडियाल ,विप्लव आदि शामिल थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button