
देहरादून : शिवा दुबे प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ती यूनियन।
ट्रेड यूनियन से जुड़ी उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्य करती यूनियन सीटू से जुड़ी समस्त आशा वर्कर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय देहरादून में प्रदर्शन करेंगी। चार श्रम कोड वापस लेने, आशाओं को न्यूनतम वेतन 26000 हजार करने, आशा वर्कर्स कोे राज्य कर्मचारी का दर्जा व न्यनूतम वेतन देने, रिटायरमेंट के समय पेंशन, अस्पताल में सम्मानजनक व्यवहार, ट्रेनिंग स्वास्थ्य विभाग स्वयं कराए और एनजीओ का हस्तक्षेप बंद हो, ट्रेनिंग का प्रतिदिन न्यूनतम 500 रूपये भुगतान किया जाय, सभी बकाया राशि का भुगतान, हर माह का पैसा हर माह खाते में डाला जाय आशा वर्कर को न्यूनतम वेतन कर्मचारी का दर्जा एवं सेवानिवृत होने पर ₹500000 एक मुफ्त भुगतान तथा पेंशन का प्रावधान भी होना चाहिए वर्ष 2021 में महानिदेशक द्वारा बनाए गए प्रस्ताव पर पुनर्विचार करना ₹4000 बढ़ोतरी का आशाओं को स्वास्थ्य बीमा तथा सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिले तथा 45 में और 46 में श्रम सम्मेलन की सिफारिश को लागू किया जाए इन्हीं मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के माध्यम से प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को मांग पत्र प्रेषित किया ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी आज हड़ताल में देहरादून की सैकड़ो आशाओं ने भाग लिया
प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि 3 मार्च 2024 में माननीय मुख्यमंत्री ने कमेटी गठित करके समस्याओं का समाधान करने की बात कही थी लेकिन अभी तक कितनी बार आंदोलन और मांग पत्र देकर मुख्यमंत्री जी को अपना वादा याद दिलाया जा चुका है लेकिन सरकार आशा वर्कर की मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है अब आशा वर्कर कड़े आंदोलन के लिए मजबूर है शिवा दुबे ने कहा की सरकार अगर अभी हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है तो हम कड़ा आंदोलन करेंगे कार्य बहिष्कार करके धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर है ।
रैली में भाग लेने वाली आशा वर्कर कलावती चंदोला अनीता भट्ट आरती मीनाक्षी सीता नेगी सुमन सुनीता चौहान सीमा शर्मा सरिता नौटियाल शिमला नीलम सीमा रत्न राधा गायत्री बिना राखी संगीता इंदौर रावत सरिता अनीता थापा रोशनी मधु गर्ग सरोज मुन्नी देवी अनुराधा कृष्ण लता कविता जमालरा उषा रावत कल्पेश्वरी गीता रजनी संगीता साक्षी यशोदा कीर्ति।



