
देहरादून : नीरज सेमवाल क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में पुलिस लाइन जनपद देहरादून से माह अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।
1- शंभु सिंह, उप निरीक्षक ना0पु0, सेवाकाल 41 वर्ष, 01 माह ,30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौड़ी, चमोली, उत्तर काशी तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
2- बचन सिंह कैंतुरा,अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 सेवाकाल कुल 41 वर्ष 03 माह 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल, चमोली,उत्तरकाशी तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
3- शशि मैठाणी,सहायक उपनिरीक्षक (पी0/टी0), सेवाकाल कुल 23 वर्ष, 15 दिवस का रहा, सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
4- हर्षमणि भट्ट लीडिंग फायरमैन सेवाकाल कुल 36 वर्ष, 05 माह 11 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद मुरादाबाद टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, उत्तरकाशी तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की गयी।
5- सुरेश कुमार, कुक सेवाकाल कुल 34 वर्ष ,03 माह, 12 दिवस का रहा, सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की गयी।
विदाई समारोह में जगदीश चन्द्र पंत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।