उत्तर प्रदेश
नदी में नहाने गई 6 लड़कियां डूबी, 5 के शव बरामद, एक की तलाश जारी।

आगरा : यूपी के आगरा में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में यमुना नदी में नहाने गई 6 लड़कियां एक साथ डूब गई. एक साथ 6 लड़कियों के डूबने से इलाके में कोहराम मच गया.
घटना स्थाल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची. सभी डूबी लड़कियों की तलाश शुरू हुई. अब तक 5 शव बरामद हो चुके हैं. एक अन्य की तलाश की जा रही है।
उसकी भी तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं. ये घटना सिकंदरा इलाके की बताई जा रही है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


