विश्व रजक महासंघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अपना दो दिवसीय चतुर्थ अधिवेशन।
विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे लोगों को किया सम्मानित।

आगरा : विश्व रजक महासंघ के दो दवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन को होटल ग्वाल पैलेस सेक्टर 3 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा आगरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें संपूर्ण भारत से विश्व रजक महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने बढ़कर भाग लिया।



विश्व रजक महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में मिस इंडिया फर्स्ट रन अप रही समाज की बेटी, समाज का गौरव, समाज का नाम रोशन करने वाली लबांशी पुत्री अनिल कुमार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस दौरान विश्व रजक महासंघ के राष्ट्रीय चतुर्थ अधिवेशन में संपूर्ण भारत से पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने प्रोग्राम का आनंद लेते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा पदाधिकारियों ने समाज उत्थान हेतु अपने-अपने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विश्व रजक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रागी लाल राजन ने संपूर्ण भारत से पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों का प्रोग्राम सफल बनाने को लेकर आभार व्यक्त कया।


