
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. जेपी नड्डा पिथौरागढ़ के कई सीमांत गांवों में वाइब्रेंट विलेज स्कीम की समीक्षा करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया जेपी नड्डा पिथौरागढ़ जिले के गुंजी और आदि कैलाश का दौरा करेंगे. इस दौरान वे योजना की समीक्षा कर सीमा क्षेत्रों के विकास को नई गति देने का काम करेंगे।
बता दें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा कल से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पहुंचने वाले हैं. इस दौरान वह अपने दो दिवसीय दौरे में पिथौरागढ़ के वाइब्रेंट विलेज गूंजी, आदि कैलाश सहित सीमांत गांवों में वाइब्रेंट योजना की समीक्षा करेंगे. जेपी नड्डा का यह दौरा सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।


