उत्तराखंडदेहरादून

जाम की स्थिति से निपटने हेतु संचालित की जा रही शटल सेवा का किया निरीक्षण।

देहरादून : मसूरी और आस पास के पयर्टक स्थलों में वाहनों का आगमन अत्यधिक बढ़ जाता है, इस प्रकार से उपजने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन, पुलिस, परिवहन और नगरपालिका मसूरी के सहयोग से परिवहन विभाग द्वारा शटल सेवा का संचालन किया जा रहा है।

यह संचालन वर्तमान में किंग क्रेग पार्किंग और गज्जी बैंड से चलाया जा रहा है, नियमानुसार वाहनों के प्रकार के अनुसार भाड़ा भी निर्धारित किया गया है, जिसे पर्यटकों के लिए सामने प्रदर्शित किया गया है, वर्तमान में ये व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

आज दिनांक 03-05-2025 को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), देहरादून डाॅ अनीता चमोला और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ( प्रवर्तन), देहरादून पंकज श्रीवास्तव द्वारा शटल सेवा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डॉ अनीता चमोला द्वारा यात्रियों से सद्भावना पूर्ण व्यवहार करने, वाहनों को यांत्रिक और भौतिक रूप से स्वस्थ रखने और किसी भी परिस्थिति में सदैव तत्पर रहने हेतु निर्देश दिए गए।

साथ ही साफ सफाई और निर्धारित किराया ही लेने हेतु निर्देश दिया गया।

इस निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग देहरादून के अधिकारी श्री प्रदीप शाही, सुदर्शन राणा,मसूरी टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों सहित श्वैता रौथान, परिवहन कर अधिकारी भी शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button