क्राइमराष्ट्रीय

चार आदिवासी लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म।

नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार।

बालाघाट : बालाघाट जिले में आदिवासी समाज की तीन नाबालिग और एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के तीन घंटे के भीतर ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें एक नाबालिग है. दरअसल, यह पूरी घटना 23 अप्रैल की रात लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है. नाबालिग आदिवासी लड़कियां और युवती, विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर जा रही थीं. इस दौरान ही हट्टा थाना क्षेत्र के जंगल में आरोपियों सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
लड़कियों ने डर की वजह से परिजनों को नहीं दी मामले की जानकारी।
लड़कियों ने डर के कारण अपने परिजनों को मामले की जानकारी नहीं दी. अगले दिन गांव के कुछ लोगों को पता चला कि लड़कियों के साथ गैंगरेप हुआ है. जिस पर आदिवासी समाज की बैठक बुलाई और मामले की शिकायत थाने में करने का फैसला किया गया. जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी नगेन्द्र सिंह, हट्टा थाना पहुंचे और मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इसी बीच पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई. पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मामले में सभी सात आरोपियो को धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, रोपियों को कठोरतम सजा दिलाएंगे।
पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह ने कहा चूंकि घटना, नक्सल प्रभावित ग्राम से संबंधित है. इस पूरे प्रकरण में हम प्रयास करेंगे कि तीन से चार माह में आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए।

बताया जाता है कि नाबालिग लड़कियां और युवती एक विवाह समारोह के बाद घर लौट रही थीं. रात लगभग 2 बजे एक लड़के के साथ, लड़कियां अपने घर लौट रही थी. तभी रास्ते में दो मोटरसाइकिल पर 7 लड़के आए. जिन्होंने लड़कियों के साथ जा रहे लड़के को डरा-धमकाकर भगा दिया तथा लड़कियों के सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लोकेश मात्रे(22), लालचंद खरे(28), अज्जु बगडते(21), राजेन्द्र कावरे(20), अजेन्द्र बाहे, मानिराम बाहे और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button