
देहरादून : शाखा अध्यक्ष ने — मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद एवं मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, का स्वागतअभिनंदन किया, तत्पश्चात् शाखा उपाध्यक्ष विजय गुरूंग ने शाखा के विगत वर्ष के कार्यो एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया |
इस अवसर पर कर्नल के०बी०गुरूंग, भरत थापा, अनिल बसनेत, विजय भट्टाराई, के०वी० खत्री एवं लक्ष्मी थापा ने अपने विचार रखे |
केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषयमें विस्तार से अवगत कराया |
*केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा द्वारा शाखा के इन मेघावी छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं*:—-
*१) सार्थक शर्मा*
*२)सोनाक्षी गुरूंग*
*३)अनिमेश राना*
*४)पलक शर्मा*
*५)विशेष थापा*
*६)दृष्टि थापा*
*७)यश क्षेत्री*
*केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा शाखाके निम्नलिखित वरिष्ठजनों को खादा ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया|*
*१) सीता थापा ( वीरमाता )*
*२) लोकमाया राई ( समाजसेवी)*
केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा अध्यक्ष सुशील भण्डारीजी एवं शाखा के कार्यों एवं सहयोग की सराहना की एवं भविष्यमें भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की,उन्होंने भाषा के प्रति जागरूकता एवं बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु अग्रसर रहनेका संदेश दिया।
इस अवसर पर शाखाके अजय खड़का, इंद्रा पाण्डे, विजय खत्री, नरेंद्र थापा, श्याम पोखरियाल , के० एस० थापा एवं शाखाके वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्तियाँ एवं युवाजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

