उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

सीपीआई (एम) दो दिवसीय 17वां सम्मेलन कल।

देहरादून : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ) का 17 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन यहाँ कालूमल धर्मशाला में आयोजित किया गया है ।

पार्टी सम्मेलन कामरेड शिक्षक ,कर्मचारी नेता दिवगंत कामरेड दाताराम उनियाल को समर्पित किया गया है ।दो दिवसीय सम्मेलन में पार्टी के जिलेभर के प्रतिनिधि शामिल होंगे ।जो पार्टी की राजनैतिक ,सांगठनिक तथा कार्य रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे तथा पार्टी की भविष्य की कार्य योजना महत्वपूर्ण निर्णय जायेंगे ।

सम्मेलन से पहले दिन 26 अक्टूबर 024 को दीनदयाल पार्क से अपराह्न 12 बजे बाद पार्टी रैली शुरु होगी ,जो तहसील ,ईनामउल्ला बिल्डिंग से होता हुआ प्रिन्स चौक ,राजा रोड़ स्थित कालूमल धर्मशाला पहुंचेगा जहाँ पार्टी झण्डारोहण के बाद ,सम्मेलन का उदघाटन होगा ,सम्मेलन में शोकसभा के बाद जिलासचिव द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर उपस्थित प्रतिनिधि दो दिन तक चर्चा करेंगे तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, अन्त में अगले तीन बर्ष के लिऐ नयी जिला कमेटी का चुनाव किया जायेगा ।

सम्मेलन में मुख्यवक्ता के रूप में पार्टी राज्य सचिव राजेन्द्र सिंह नेगी ,राज्यसचिव सदस्य कामरेड सुरेंद्र सजवाण ,इन्दु नौडियाल तथा पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली ,जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित आदि होंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button