
देहरादून : सीटू ,बस्ती बचाओ आंदोलन, एस.एफ.आई,जनवादी महिला समिति , भारत की जनवादी नौजवान सभा ने काठ बंगला बस्ती से पैदल मार्च किया ।

,स्थानीय निकाय चुनाव में माननीय मुख्यमंत्री जी ने गरीब बस्तियों में रहने वाले निवासियों को आश्वासन दिया था कि बस्तियां किसी भी हालात में नहीं उजड़ेगीं तथा हरहाल में बस्तीवासियों की हितों की रक्षा की जायेगी । सरकार के उक्त आश्वासन के बाद बस्तीवासियों द्वारा जमकर आपकी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें जिताया ।
अब जबकि चुनाव सम्पन्न हो चुका है ,आपकी सरकार को बस्तीवासियों की सुरक्षा हेतु तत्काल प्रभाव से जनहित में निम्नलिखित कदम उठाकर सभी बस्तियों को मालिकाना हक देना सुनिश्चित करना चाहिए ।
(1) राज्य सरकार द्वारा रिस्पना-बिन्दाल के ऊपर 10 हजार करोड़ की एलिबेटेड रोड़ प्रस्तावित की गई जिसके तहत दोनों ओर बसि बर्षों पुरानी बस्तियों को हटाने का प्रस्ताव है तथा इन बस्तीवासियों के लिऐ पुर्नवास एवं मुआवजे का प्रावधान नहीं है जबकि हरेक योजना में बिस्थापन के मापदण्ड जैसे पुर्नवास तथा मुआवजा का प्रावधान होता है । किन्तु इस योजना में प्रभावित लोगों के लिऐ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन नही किया जा रहा है ।
मान्यवर,देहरादून में इससे पहले चौराहा चौड़ीकरण,चकरौता रोड़ चौड़ीकरण,तहसील चौक ,डिस्पेंसरी रोड़ ,आराधर,सर्वे चौक , ई सी रोड़ , बल्लूपुर, बल्लीवाला चौक , मोहकमपुर फ्लाईओवर , जोगीवाला सड़क चौड़ीकरण ,इन्दिरा मार्केट रि – डैवलपमैंन्ट परियोजना ,आढ़त बाजार सिफ्टिंग योजना में पुर्नवास एवं मुआवजा का प्रावधान रहा है, किन्तु इस योजना में इन्हें अतिक्रमणकारि कहकर सरकार ने जिम्मेदारी से बच रही है ।
मान्यवर, वर्तमान सरकार द्वारा बार-बार बस्तियों की सुरक्षा तथा वहाँ रह रहे निवासियों को मालिकाना देने का फैसला सैन्ध्दान्तिक रूप से स्वीकार किया है,जिसे व्यवहार में अविलम्ब लागू किया जाना चाहिए ।
आज जत्थे में प्रमुख साथियों में सीपीआई(एम) जिलासचिव व पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली ,महानगर सचिव अनन्त आकाश ,सीटू जिला महामन्त्री लेखराज , उपाध्यक्ष भगवन्तं पयाल , बीजीवीएस के अध्यक्ष सोहन सिंह रावत ,नौजवान सभा संयोजक अभिषेक भण्डारी, बस्ती बचाओ आन्दोलन नरेंद्र सिंह, सोनकुमार ,प्रेंमा गढ़िया ,
रामसिंह भण्डारी ,यू एन बलूनी , राजेन्द्र शर्मा, एस.एफ.आई के शैलेन्द्र परमार,रविन्द्र नौडियाल, गुरूप्रसाद पेटवाल , विजय भट्ट, योगेन्द्र नेगी आनन्दमणि ,कनिका आदि बड़ी संख्या में जनसंगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे ।
जत्था काठ बंगला राजपुर रोड़ में किसान सभा के प्रान्तिय अध्यक्ष कामरेड सुरेन्द्र सिंह सजवाण ने झण्डा दिखाकर रवाना किया । जत्था काठ बंगला बस्ती से शुरू हो कर वीर गबर सिंह बस्ती,बारी घाट,कंडोली ,राजीव नगर ,आर्य नगर , ऋषि नगर आदि सभी रस्ते में पढ़ने वाली सभी बस्तियों में पैदल मार्च किया गया । इस दौरान बस्ती वासियों की सभाएं की गई जिसमें बड़ी संख्या में बस्ती वासियों ने पैदल मार्च में हिस्सेदारी की जिस क्षेत्र से पैदल यात्रा निकली उस क्षेत्र के लोगों ने यात्रा में सहयोग किया और सरकार की नीतियों का विरोध किया था सरकार के बस्ती ध्वस्तीकरण के किसी भी फैसले के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी ।



