उत्तराखंडराजनीति

पूर्व सैनिकों ने राज्य कार्यकारिणी की सूची प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी।

उत्तराखण्ड : आज दिनांक 26 अगस्त 2023 को राजीव भवन देहरादून स्थित कार्यालय में पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह रावत की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सैनिक विभाग संगठन से सम्बन्धित आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा की गई। सभी पूर्व सैनिकों से दिनांक 05 सितम्बर 2023 को आयोजित की जानी वाली बैठक की तैयारी पर अपनी भागीदारी करने का आवाहन किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कैप्टन बलबीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष कर्नल मोहन सिंह, तथा गोपाल सिंह गडिया, महासचिव संगठन कोषाध्यक्ष मेजर सुदर्शन सिंह नेगी एवं हव0 बलवीर सिंह पंवार ने मिलकर प्रदेश कार्यकारिणी की सूची प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सौंपी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button