उत्तराखंडदेहरादून

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ महासंघ ने भरी हुंकार।

देहरादून : उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ी जाति/वैचारिक महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष दिलीप चन्द्र आर्य की अध्यक्षता में बैठका का आयोजन किया गया, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई, खासकर महासंघ ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ भरी हुंकार।

बैठक में त्रिवेंद्र सिंह रावत सांसद का लोक सभा में अनुसूचित जाति के सचिव बी के सन्त को अपमानित किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे समाज में भारी रोष है।

सांसद द्वारा अधिकारी को कुत्ता कहना भारी अपमान है, जिससे अनुसूचित जाति के लोगों में भारी रोष है, इसके सम्बन्ध में महासंघ द्वारा राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री शिकायती पत्र भेजेंगे, साथ ही महासंघ ने माँग की है कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सार्वजानिक माफी मांगनी चाहिए।

बैठक में प्रदेश महासचिव संजय सेमवाल, कार्यकारिणी सदस्य रघुनाथ लाल आर्य, देहरादून अध्यक्ष एम एल कोशावाल, महासचिव राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, सचिव अनीश शाह, उपसचिव रेशूकाता, कल्याण सिंह मीडिया प्रभारी दिग्विजय सिंह माथुर सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button