उत्तराखंडदेहरादून

सरस्वती विहार में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

रायपुर : आज दिनांक: 29-07-24 को थाना रायपुर को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सीता कैंतुरा के सरस्वती विहार अधोईवाला स्थित घर मे किराए पर रह रहे युवक धर्मवीर पंवार पुत्र सुल्तान सिंह ,उम्र -23 वर्ष, निवासी ग्राम -पुंडरी ,थाना -देवप्रयाग, जनपद -पौड़ी गढ़वाल द्वारा अपने कमरे में दरवाजे के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त 03 माह से उक्त मकान पर किराए पर रह रहा था तथा करणपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया गया है । शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button