

देहरादून : बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई देहरादून द्वार एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने हेतु विचार विमर्श कर 15 अप्रैल को बसपा संस्थापक काशीराम जयंती मनाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई।
जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया है कि संगठन को मजबूत बनाने हेतु जगह – जगह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसको लेकर पार्टी में तमाम छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को हर संभव प्रयास कर रहे है, साथ ही उन्होंने यह भी है कि काशीराम जयंती को हर्षोल्लास के साथ देहरादून में मनाया जाएगा।
इस दौरान बैठक में नेमचंद्र छुरियाल पूर्व प्रत्याशी टिहरी लोकसभा, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी विजय पाल टनगानी, जिला सचिव मानसिंह गौतम, प्रभारी बृजमोहन राजभर महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव, जिला प्रभारी खुशीराम, टीकाराम, नितिन कुमार सहित आदि लोग मौजूद थे।



