उत्तराखंडकुमाऊँदेहरादून

राज्य में महिला अपहरण, हत्या, चोरी के अपराधों में बढ़ोत्तरी।

बलात्कार, लूट, डकैती, दहेज हत्या के अपराधों में हुई कमी।

काशीपुर : उत्तराखंड में वर्ष 2024 में भारतीय दण्ड संहिता/बी0एन0एस0 के अन्तर्गत दण्डनीय महिला अपहरण, हत्या, चोरी के अपराधों में तो 2022 और 2023 की तुलना में बढ़ोत्तरी हुई हैं लेकिन बलात्कार, लूट, डकैती, दहेज हत्या जैसे अपराधों में कमी आयी है। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से उत्तराखंड में वर्ष 2024 में गंभीर अपराधों के विवरण की सूचना चाही थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने अपने पत्रांक 586/2024 दिनांक 30 जनवरी से भादवि/बी0एन0एस0 के तीन वर्षीय तुलनात्मक अपराध आंकड़ों का विवरण उपलब्ध कराया है।

उपलब्ध अपराध विवरण के अनुसार वर्ष 2024 में भारतीय दण्ड संहिता/भारतीय न्याय संहिता में दण्डनीय 17,278 गंभीर अपराध हुये जो 2022 की तुलना 3 प्रतिशत कम हैं। 2022 में 17,863, वर्ष 2023 में 17,776 अपराध दर्ज हुये थे।

वर्ष 2024 में 2022 की तुलना में बलात्कार के अपराधों में 10 प्रतिशत, डकैती में 50 प्रतिशत, लूट में 22, वाहन लूट में 27, स्नैचिंग में 49, गृह भेदन (कूूमल आदि) में 19, वाहन चोरी में 17 प्रतिशत, दहेज हत्या में 60 प्रतिशत तथा अन्य गंभीर अपराधों में 9 प्रतिशत की कमी हुई है जबकि चोरी में 9 प्रतिशत, हत्या में 5 प्रतिशत, बलवा में 5 प्रतिशत, हत्या हेतु अपहरण में 100 प्रतिशत, महिला अपहरण में 91 प्रतिशत अन्य अपहरण में 144 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

उपलब्ध विवरण के अनुसार उत्तराखंड में वर्ष 2022 में 86 महिला अपहरण दर्ज हुये जो 2023 में 77 हो गये लेकिन 2024 में 164 अपराध दर्ज हुये है, हत्या हेतु अपहरण के 2022 में 5, वर्ष 2023 में 4 तथा 2024 में 10 मामले दर्ज हुये। अन्य अपहरण के वर्ष 2022 में 418 वर्ष 2023 में 526 तथा 2024 में 1,019 मामले दर्ज हुये। हत्या के 2022 में 208, वर्ष 2023 में 189 तथा 2024 में 218 अपराध दर्ज हुये। चोरी के वर्ष 2022 में 2,244, वर्ष 2023 में 2,473 तथा 2024 में 2,441 मामले दर्ज हुये। बलवा के वर्ष 2022 में 974, वर्ष 2023 में 833 तथा 2024 में 1,025 मामले दर्ज हुये।

उत्तराखंड में विभिन्न अपराधों में 2024 मंे कमी भी आयी है। उनमें डकैती के वर्ष 2022 में 34 अपराधों की तुलना में 2024 में 17, लूट के 225 की तुलना में 176, वाहन लूट के 22 की तुलना में 16, स्नैचिंग के 96 की तुलना में 49, गृह भेदन (कूमल लगाना आदि) 600 की तुलना में 489, वाहन चोरी 521 की तुलना में 434, फिरौती हेतु अपहरण के 4 की तुलना में 3, दहेज हत्या के 62 की तुलना में 25, बलात्कार के वर्ष 2022 में 918 की तुलना में 2024 में 822 तथा अन्य अपराध वर्ष 2022 में 11,446 की तुलना में वर्ष 2024 में 10,370 अपराध दर्ज हुये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button