उत्तराखंडदेहरादून

दून में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर बसपा ने दुःख जताया।

बसपा जिला अध्यक्ष ने की युवाओं से अपील।

देहरादून : बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने किशन नगर चौक के पास ओएनजीसी चौक पर हुए दर्दनाक हादसे में 06 युवाओं की मृत्यु होने पर दुख जताते हुए युवाओं से अपील की है कि युवा हमारे देश का उज्जवल भविष्य है, उनका असमय इस प्रकार के हादसों में चले जाना हम सबके लिए बेहद दुःखद है, इस दुख की घड़ी में बहुजन समाज पार्टी मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है।

हादसे की वजह प्रथमदृष्टया ओवरस्पीडिंग का होना प्रतीत हो रहा है, जिसको लेकर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सभी युवाओं से अपील है कि कृपया जोश में वाहन को तेज गति से ना चलाएं, आपका जीवन आपके परिजनों के साथ-साथ देश के लिए भी महत्वपूर्ण है।

मृतकों का विवरण

1- गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह, उम्र 19 वर्ष निवासी 10A साई लोक जीएमएस रोड, देहरादून।
2- कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा, उम्र 23 वर्ष. निवासी 359 /1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर। देहरादून. मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश,
3- ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन, उम्र 24 वर्ष, निवासी राजपुर रोड।
4- नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड, उम्र 23 वर्ष।
5-अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड, उम्र 24 वर्ष।
6-कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल निवासी- 55/1 20 कावली रोड, देहरादून, उम्र 20 वर्ष।

घायल

7–सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड उम्र 25 वर्ष (घायल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button