
देहरादून : बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने जनपद अल्मोड़ा के सल्ट तहसील में हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया है।
चौधरी शीशपाल सिंह ने बस दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
उत्तराखंड बसपा परिवार की ओर से दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
इस सडक हादसे में जिन्होंने अपने परिजन खाये है उनके लिए यह असहनीय दुःख है हम उनके दुःख को बांट तो नहीं सकते परन्तु इस दुःख की घडी में उनके साथ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सड़क दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये तथा घायलों को 2-2 लाख रूपये मुआबजा दिये जाने की मांग करते हुए घायलों के समुचित उपचार के इन्तजाम किये जाने की भी मांग की है।



