राष्ट्रीय

दर्दनाक सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत, 12 घायल।

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 13 लोग घायल हो गये है। ट्रक और टेलर के बीच टक्कर इतनी जबदस्त हुई की हादसे में जान गवांने वाले लोगों के शरीर के अंग टुकड़ों में बंट गये।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास ये हादसा हुआ। यहां एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। रविवार देर रात हुए इस हादसे में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

बताया जा रहा है कि चटौद इलाके के रहने वाले पुनीत साहू के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने उनके रिश्तेदार माल वाहक से पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद सभी वापस लौट रहे थे। तभी रायपुर-बलौदबाज़ार रोड पर सारागांव के नजदीक एक ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि माल वाहक गाड़ी में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। तेज रफ्तार ट्रेल से पहले माजदा टकराई, फिर दूसरे ट्रेलर में माजदा जा घुसी।

मृतकों में 9 महिला, 2 युवती, 1 युवक और एक 6 महीने की बच्ची शामिल है। 13 लोगों की मौत की पुष्टी पुलिस ने की है। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गया है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button