
उत्तराखंड : राज्य में मुस्लिम धर्म के मानने वालों पर धार्मिक आधार पर हो रहे हमले चिंता का विषय है, हाल ही में कुछ जघन्य अपराध हुए जिसमे देहरादून आईएसबीटी में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार, रुद्रप्रयाग में हुई बलात्कार की घटना, हरिद्वार में वसीम नामक युवा की हत्या और अब देहरादून में ही बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार की वीभत्स घटना।
मुस्लिम सेवा संगठन उन तथाकथित ठेकेदारों से पूछना चाहता है की यदि अपराध में किसी मुस्लिम व्यक्ति का नाम आता है तो जगह जगह धरने प्रदर्शन, मुस्लिमों को निशाना बनाया जाता है, सरकार फ्रंट पर आकर ब्रीफ करती है की अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी परंतु यदि पीड़ित मुस्लिम है और अपराधी अन्य धर्म का तो सब मौन रहते है।
जिस कारण इस प्रकार के अपराध उत्तराखंड में बढ़ रहे हैं तथा धर्म विशेष के लोगो में मुस्लिमों के विरुद्ध अपराध करने की प्रवृति को बढ़ावा मिल रहा है। मुस्लिम सेवा संगठन इस पत्र के माध्यम से सूचित करना चाहता है की इन अपराधों के निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर ब्लातकारियों को फांसी की सजा दी जाए अन्यथा मुस्लिम समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।


