उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

मैडम रजनी रावत ने मुख्यमंत्री से भेंट कर आभार व्यक्त किया।

देहरादून : उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री (उपाध्यक्ष, समाज कल्याण विभाग अनुश्रवण समिति) मैडम रजनी रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अपने दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को तुलसी का पौधा, शॉल और माता रानी की चुनरी भेंट की तथा नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज कल्याण योजनाएं और अधिक प्रभावी होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button