उत्तराखंडदेहरादून

महिला सुरक्षा एंव नए कानूनों की जानकारी हेतु चलाया जागरुकता अभियान।

रायवाला: भारत में लागू 03 नये कानूनों के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक करने तथा उनमें महिलाओ तथा बच्चो की सुरक्षा हेतु किये गए प्रावधानों के लोगो को अवगत कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक: 17-09-2024 को थाना रायवाला पर गठित महिला पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिला सुरक्षा एव नये कानूनों के सम्बन्ध मे अभियान चलाकर क्षेत्र की महिलाओ को सुरक्षा के सम्बन्ध मे गौरा शक्ति एप एंव डायल 1090 के बारे मे जानकारियाँ दी गयी । इस दौरान महिलाओ को नये कानूनो के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए उन्हें आपराधिक न्याय प्रणाली के समय सीमा के निर्धारण जैसे विषयों से अवगत कराया गया। साथ ही महिलाओ के साथ गठित अपराधों के मामलों में महिला के सम्मान की सुरक्षा के लिए किए गए प्रावधानों व उनके अधिकारों के संबंध में भी उपस्थित महिलाओ को जानकारी दी गयी। साथ ही नये कानून प्रक्रिया की डिजिटल जानकारी साईबर ठगो से सावधानी, घरेलू नौकर व किरायदारो के सत्यापन आदी के विषय मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button