उत्तराखंडदेहरादून

शिक्षक दिवस पर विचार गोष्ठी।

देहरादून : अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने शिक्षक दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन (अम्बेडकर मार्ग )डी.एल रोड स्थित अम्बेडकर धर्मशाला में आयोजित की गई ।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दलित बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा की आज शिक्षक दिवस पर प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को याद करने का भी दिवस है उन्होंने कुरीतियों से लड़ते हुए नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया और उन्हें प्रथम महिला शिक्षिका होने का गौरव तो प्राप्त है ही उन्हें प्रथम प्रधानआध्यापिक होने का भी गौरव प्राप्त है ।

वक्ताओं ने कहा कि आज शिक्षा का निजीकरण कर शिक्षा को गरीबो से दूर किया जा रहा है ।इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा देने का काम करने वाले शिक्षकों सहित सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी ।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज उपस्थित थे । इस अवसर पर डीएवी महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजेश पाल , पदम सिंह , भीम आर्मी के उमेश कुमार , अशोक कुमार आंगनबाड़ी यूनियन की सचिव श्रीमती सीमा सिंह , शिक्षिका शुशीला देवी , अलका , आशा यूनियन की महामन्त्री लोकेश देवी आदि ने विचार व्यक्त किये ।

कार्यक्रम का संचालन अम्बेडकर युवक संघ के अध्यक्ष बंटी कुमार सूर्यवंशी ने किया ।

इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार , सचिन गौतम , अनिल कुमार , जजोरिया , पंकज गौतम ,हरज्ञान सिंह ,कीर्ति किरण , सुमन देवी , विजय पाल, सुभम ,वेरेन्द्र आदि उपस्थित थे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button