उत्तराखंडदेहरादून

वन महोत्सव अभियान के तहत बिजली कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण।

नसीम अहमद : स्योहारा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के क्रम में प्रदेश में चलाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम (1जुलाई से 7 जुलाई तक) के तहत स्योहारा बिजली उपकेन्द्र पर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की और एक छायादार और फलदार पेड़ अपने हाथों से लगाया साथ ही अपने सभी अधीनस्थों को 5 पेड़ लगाने ओर उनकी देखभाल करने की प्रतिज्ञा दिलवाई। ओर इस संबंध को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक भी की। जेई विशाल कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि इस अभियान को प्रदेशव्यापी जनांदोलन का रूप दिया जाए। वृक्षारोपण महाभियान-2025 में इस बार हम एक दिन में प्रदेश की कुल जनसंख्या से भी अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। एक पेड़ मां के नाम थीम पर आधारित यह वृक्षारोपण महाअभियान प्रदेश को हीटवेव से ग्रीनवेव की ओर ले जा रहा है। इस मौके पर जेई विशाल कुमार, लाइनमैन देवेन्द्र कुमार, बलराज सिंह, दिनेश कुमार,आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button