उत्तराखंडगढ़वालराजनीति

बसपा ने समीक्षा बैठक के दौरान जिला कमेटी में किया बदलाव।

हरिद्वार : बहुजन समाज पार्टी द्वारा जनपद हरिद्वार के प्रदेश कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद एवम् उत्तराखंड प्रभारी रामजी गौतम और विशिष्ट अतिथि सुरेश आर्य व सत्यपाल सिंह पेपला और लक्सर विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद रहे।

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड सुरेश आर्य व सत्यपाल सिंह पेपला और रामजी गौतम ने संगठन के एक-एक बिंदु पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा है कि सभी कार्यकर्ता एवम् पदाधिकारीयों को सभी गिले- शिकवे भूला कर एक साथ मिलकर कार्य करना चाहिए तभी आपका सम्मान होगा, जब आपका सम्मान तो, हमारा सम्मान होगा, साथ ही सभी विधानसभाओ में क्रम वार प्रोग्राम लगाए गए जिसकी समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। इसी के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियो को विधान सभा वाइज प्रोग्राम दिए गए।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने कहा है कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में मिलजुल कार्य करना चाहिए और  विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद को पार्टी में समय देना चाहिए ताकि संगठन को मजबूत बनाया जा सके।

जिला कमेटी का गठन निम्न प्रकार किया गया है। जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, महासचिव आदेश कुमार, सचिव बलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष तुलसीराम, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार व चरण सिंह बर्मन बीबीएफ जिला संयोजकचरण सिंह पालीवाल, बामसेएफ विकेश कुमार को बनाया गया।

इस दौरान बैठक में सूरजमल, रतीराम, मनीराम, प्रदीप चौधरी, बलजीत सिंह, मदनलाल, नाथी राम, कार्यालय प्रभारी धर्म सिंह, चौधरी जुल्फकार, सहित आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button