उत्तर प्रदेश

तृतीय बैंच का ब्लाक नूरपुर व नजीबाबाद में दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन।

रिर्पोट : नसीम अहमद

नूरपुर/नजीबाबाद। उपनिदेशक पंचायत मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद के निर्देशन में जनपद बिजनौर के विकासखंड नूरपुर व नजीबाबाद सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पी0आर0आई0 एस0एच0जी0 कन्वर्जेंस हेतु ग्राम प्रधान एवं वी0ओ0/ स्वयं सहायता समूह सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का तृतीय बैच का समापन किया गया। समापन में सीनियर फैकल्टी सतेन्द्र शर्मा, प्रशिक्षक कुलवीर सिंह, बबली दीपांकर, चेष्टा द्वारा किया गया।

सीनियर फैकल्टी सतेन्द्र शर्मा शर्मा ने स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठन एवं सीएलएफ का निर्माण कैसे करते है।इनके निर्माण के क्या उद्देश्य है यह कैसे कार्य करते हैं एवं ग्राम के विकास में क्या-क्या भूमिका है पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। प्रशिक्षक कुलवीर सिंह व बबली ने वीपीआरपी के गठन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया वीपीआरपी का जीपीडीपी में एकीकरण कैसे किया जाए विस्तार पूर्वक बताया।

प्रशिक्षक दीपांकर व चेष्टा ने एसएचजी एवं वीओ के गठन के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीनियर फैकल्टी सतेन्द्र शर्मा, प्रशिक्षक कुलवीर सिंह, बबली दीपांकर, चेष्टा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button